Gariaband News: धधक उठा पूरा गांव! दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद घरों में लगाई आग, गाड़ियों को फूंका, अब चारों तरफ पुलिस का पहरा

Ads

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम के दुधकैयां गांव में दो संप्रदायों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया। घरों और गाड़ियों में आग लगाई गई। पूरे गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया और पुलिस ने पूरे इलाके में भारी बल तैनात कर दिया।

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 09:08 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 10:01 PM IST

Gariaband News / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • राजिम के दुधकैयां गांव में दो संप्रदायों के बीच हिंसा भड़की।
  • आक्रोशित भीड़ ने घरों और गाड़ियों में आग लगा दी, गांव में अफरा-तफरी।
  • पुलिस ने कर्फ्यू जैसे हालात में कई थानों से अतिरिक्त बल तैनात कर शांति बहाल करने की कोशिश शुरू की।

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले के राजिम के दुधकैयां गांव से हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दो संप्रदायों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया घरों में आगजनी और गाड़ियों में आग लगा दी गई। हालात देखते ही देखते इतने खराब हैं कि पूरे गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिए गए है।

घरों और गाड़ियों को किया आग के हवाले

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर धावा बोल दिया। (Rajim News Today )आक्रोशित भीड़ ने न केवल घरों पर हमला किया, बल्कि कई मकानों में आगजनी भी की। इसके साथ ही घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी गई। इस हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

कई थानों से बुलाया गए अतिरिक्त बल

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति को देखते हुए कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। (Chhattisgarh Violence News )स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

 

इन्हे भी पढ़ें:-

 

यह हिंसा कहाँ हुई और क्यों?

यह हिंसा छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम तहसील के दुधकैयां गांव में दो संप्रदायों के बीच विवाद के कारण हुई।

हिंसा में क्या नुकसान हुआ?

आक्रोशित भीड़ ने घरों और गाड़ियों में आग लगाई, जिससे गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए

पुलिस ने कई थानों से अतिरिक्त बल बुलाया और पूरे इलाके में तैनात कर कर्फ्यू जैसे हालात में शांति बहाल करने की कोशिश शुरू की।