Naxalite Surrender News : लाल आतंक को एक और बड़ा झटका, इस डिवीजन के 11 हार्डकोर नक्सलियों ने AK-47 और INSAS के साथ किया आत्मसमर्पण

ओडिशा के कालाहांडी में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

Naxalite Surrender News : लाल आतंक को एक और बड़ा झटका, इस डिवीजन के 11 हार्डकोर नक्सलियों ने AK-47 और INSAS के साथ किया आत्मसमर्पण

Naxalite Surrender News / Image Source ; IBC24 / FILE

Modified Date: March 15, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: March 15, 2026 7:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  • 7 महिलाएं और 4 पुरुष नक्सली शामिल
  • समूह पर कुल 63.25 लाख रुपये का इनाम था

गरियाबंद : Naxalite Surrender News नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। इस कड़ी में अब Odisha से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ वंशधारा-नागावली डिवीजन में लंबे समय से सक्रिय 11 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। AK-47, SLR और INSAS rifle जैसे हथियारों के साथ 7 महिला और 4 पुरुष नक्सलियों ने Kalahandi में DGP के सामने आत्मसमर्पण किया।

7 महिला, 4 पुरुष शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष नक्सली शामिल हैं। Odisha Naxal Surrender News सभी 11 नक्सली लंबे समय से वंशधारा-नागावली डिवीजन में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सभी ने AK-47, SLR, INSAS सहित कई हथियारों के साथ ओडिशा के कालाहांडी में DGP के सामने सरेंडर किया। आत्मसमर्पण करने वालों में नकुल चंद्रा DVCM के साथ ACM रैंक के कई नक्सली भी शामिल हैं।

1 करोड़ 34 लाख का था इनाम

बताया गया है कि नकुल चंद्रा पर 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि पूरे समूह पर कुल 63.25 लाख रुपये का इनाम था। सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सभी को आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह दल कालाहांडी, रायगढ़ा और कंधमाल क्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार इस आत्मसमर्पण के बाद ओडिशा में सक्रिय सशस्त्र नक्सलियों की संख्या घटकर लगभग 15 रह गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.