Janjatiy Sammelan Burhanpur: प्रदेश के इस विधानसभा की बदलेगी तस्वीर, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल
Janjatiy Sammelan Burhanpur: बुराहनपुर जिले की नेपानगर विधानसभा को आज करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली।
Janjatiy Sammelan Burhanpur/Image Credit: MP DPR
Janjatiy Sammelan Burhanpur: बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुराहनपुर जिले की नेपानगर विधानसभा को आज करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेपानगर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होकर सिंगल क्लिक के माध्यम से 363 करोड़ रुपये की लागत से 127 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। (Janjatiy Sammelan Burhanpur) कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक मंजू दादू और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव
Janjatiy Sammelan Burhanpur: बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से करीब 363 करोड़ रुपये की लागत से 127 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।
सीएम ने दी जनहितैषी योजनाओं की जानकारी
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। (Janjatiy Sammelan Burhanpur) मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लाखों लोगों को फायदा मिल रहा है।
सीएम डॉ यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Janjatiy Sammelan Burhanpur: उन्होंने कहा कि एक और योजना शुरू हो रही है जिसके तहत पहली कक्षा से लेकर 8 वी कक्षा तक के बच्चो को सरकार पैकेट में दूध देगी। वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में विकास और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित हुए हैं। (Janjatiy Sammelan Burhanpur) वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ आरोप लगाने की राजनीति करता है, जबकि भाजपा सरकार विकास कार्यों पर ध्यान दे रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- DA Arrears Latest Update: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इस दिन से शुरू होगा बकाया DA एरियर का भुगतान, सीएम ने खुद दी जानकारी
- Bank Holidays: फटाफट नोट करें! इस सप्ताह 4 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, क्या लगातार 3 दिन की छुट्टी का असर आपके काम पर भी पड़ेगा?
- Android Phone Speed Fast: अब स्लो फोन से मिलेगा छुटकारा! आ रहा ये नया तकनीक, आपका Android Phone हो जाएगा सुपरफास्ट!

Facebook


