Reported By: Neeraj Kumar Sharma
,Rajim News/Image Source: IBC24
राजिम: Rajim News: फिंगेश्वर के शिशु मंदिर विद्यालय के एक छात्र ने स्थानीय शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र देवांश ध्रुव ने फिंगेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने शिक्षक द्वारा शराब के नशे में कार से कुचलने की कोशिश, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
Read More : रजनीकांत की नई फिल्म ‘कुली’ सिनेमाघरों में रिलीज, पहले दिन पहले शो के लिए फैंस का जबरदस्त उत्साह
Rajim News: छात्र देवांश ध्रुव के अनुसार वह स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था तभी शासकीय ठाकुर दलजंगन स्कूल में पदस्थ शिक्षक खोवा दीवान शराब के नशे में कार चलाते हुए आया और जानबूझकर उसके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उसे भद्दी गालियां दीं और मारपीट करने की भी कोशिश की।
Rajim News: छात्र का यह भी आरोप है कि शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद देवांश ने हिम्मत दिखाते हुए फिंगेश्वर थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।