Wadrafnagar School Teacher: सरकारी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! नाबालिग छात्रा के साथ किया घिनौना कांड, पर FIR के बाद भी दरिंदे पर शिक्षा विभाग मेहरबान

Ads

Wadrafnagar School Teacher: सरकारी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! नाबालिग छात्रा के साथ किया घिनौना कांड, पर FIR के बाद भी दरिंदे पर शिक्षा विभाग मेहरबान

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 12:17 PM IST

Wadrafnagar School Teacher News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़
  • शिक्षक पर मेहरबान शिक्षा विभाग
  • नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला गरमाया

वाड्रफनगर: Wadrafnagar School Teacher:  नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक न तो गिरफ्तारी हो सकी है और न ही शिक्षा विभाग की ओर से कोई ठोस विभागीय कार्रवाई की गई है।

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ (Teacher Sexual Harassment Case)

Wadrafnagar School Teacher: वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिक्षक युवधन जायसवाल फिलहाल फरार है। पुलिस ने इस प्रकरण में 5 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी शिक्षक कानून की पकड़ से बाहर है। सबसे बड़ा सवाल शिक्षा विभाग की भूमिका पर उठ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी विभाग जांच का हवाला देकर कार्रवाई से बचता नजर आ रहा है। निलंबन या किसी अन्य विभागीय कार्रवाई को लेकर अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

FIR के बाद भी शिक्षक पर मेहरबान शिक्षा विभाग (Minor Girl Abuse News)

Wadrafnagar School Teacher: इस बीच आरोपी शिक्षक के फरार होने से स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिजनों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा है, ऐसे में प्रशासन और शिक्षा विभाग को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार है और शिक्षा विभाग की चुप्पी इस पूरे मामले में कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग कब तक जांच का बहाना बनाता रहेगा और कब आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें

"Wadrafnagar Minor Girl Molestation Case" में आरोपी शिक्षक पर क्या आरोप हैं?

इस मामले में आरोपी शिक्षक युवधन जायसवाल पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है, जिस पर 5 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी।

"Education Department Negligence Case" में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

एफआईआर दर्ज होने के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से अब तक न तो आरोपी शिक्षक को निलंबित किया गया है और न ही कोई ठोस विभागीय कार्रवाई की गई है।

"Wadrafnagar Teacher FIR Update" में पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार है, उसकी तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।