(Techno Pova Curve 2/ Image Credit: Flipkart)
नई दिल्ली: Techno Pova Curve 2 Launch Date टेक्नो अपने नए स्मार्टफोन Pova Curve 2 5G को भारत में 12 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन है, जिसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन का वजन केवल 195 ग्राम है और इसकी थिकनेस 7.42mm है, जो इसे हल्का और स्लिम बनाती है।
Tecno का कहना है कि इस फोन को एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी लगातार गेमिंग, वीडियो और सोशल मीडिया इस्तेमाल के बावजूद दो दिन तक चार्ज की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल बिना चार्ज किए करना चाहते हैं।
Pova Curve 2 का डिजाइन यूनीक है। फोन में ट्राएंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल सेंसर सेटअप मिलता है। रियर पैनल के बॉटम राइट कॉर्नर पर ट्रांसपेरेंट एक्सेंट भी है, जो इसे स्टाइलिश लुक देता है। यह फोन तीन रंगों ब्लैक, सिल्वर और वॉयलेट में उपलब्ध होगा।
फोन में अनुमानित रूप से 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। कर्व्ड डिस्प्ले की वजह से फोन पतला और हाथ में पकड़ने में आरामदायक रहेगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 SoC चिपसेट दिया गया है और डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। रियर कैमरा में 50MP मेन सेंसर मिलेगा, जो शानदार फोटो और वीडियो अनुभव देगा।
Tecno Pova Curve 2 में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। कीमत अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा और इसके लिए ई-कॉमर्स साइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। तीन कलर ऑप्शन की वजह से यूजर्स अपने पसंदीदा रंग में इसे खरीद सकते हैं।