Korba News: खदान बना ‘गैंगवार’ का अखाड़ा! KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों ने सरेराह मचाया तांडव, पढ़ें क्या है पूरा मामला

कोरबा के गेवरा खदान में कोल लिफ्टर और KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान KPCL का एक कर्मचारी भी घायल हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जबकि मौके पर सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। पुलिस और खदान प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Korba News: खदान बना ‘गैंगवार’ का अखाड़ा! KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों ने सरेराह मचाया तांडव, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Korba News/ Image Source : AI

Modified Date: January 4, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: January 4, 2026 7:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गेवरा खदान में कोल लिफ्टर और KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों के बीच हिंसक झड़प हुई।
  • इस दौरान KPCL का एक कर्मचारी भी बाउंसरों द्वारा पीटा गया।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जबकि मौके पर सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

Korba News: कोरबा : कोरबा जिले के गेवरा खदान में कोल लिफ्टर के कर्मचारियों और KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों ने KPCL के एक कर्मी को भी पीटा। घटना की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें मारपीट का पूरा दृश्य स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

Korba News: घटना के समय सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद यह हिंसा हुई, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई। फ़िलहाल इस मामले के सामने आते ही पुलिस और खदान प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.