Doctor Viral Video: इलाज करने वाले हाथों ने खूनी खेल को दिया अंजाम… महज इस वजह से डॉक्टर ने दुकानदार का फोड़ा सिर, वीडियो वायरल
Doctor Viral Video: राजस्थान के पिंडवाड़ा कस्बे में जमीन के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक डॉक्टर ने हार्डवेयर दुकानदार पर डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
rajasthan news/ image source: rajgarh_mamta1 x handle
- जमीन विवाद में हिंसक हमला
- डॉक्टर ने दुकानदार पर वार
- गर्दन पर डंडे से चोट
पिंडवाड़ा: राजस्थान के पिंडवाड़ा कस्बे से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, अचानक एक युवक दूसरे युवक के दुकान में घुसकर हमला करने लग जाता है। घटना का पूरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि, लाठी से हमला करने वाला आदमी एक डॉक्टर है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवारा से चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज: एक निजी क्लिनिक के डॉक्टर ने कथित तौर पर जमीन/पैसे के विवाद को लेकर हार्डवेयर दुकानदार सुरेश कुमार सुथार पर लाठी से हमला किया,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया; पुलिस मामले की… pic.twitter.com/9QBMFYEhqa
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) February 20, 2026
Pindwara doctor assault case: यह है पूरा मामला
राजस्थान के पिंडवाड़ा कस्बे में जमीन के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक डॉक्टर ने हार्डवेयर दुकानदार पर डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह सनसनीखेज घटना कस्बे के मंगल कलश चौराहे के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान पर हुई, जहां दिनदहाड़े हुए हमले से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना का पूरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार सुथार अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी जमीन के पैसों के लेनदेन को लेकर विवादित डॉक्टर हाथ में डंडा लेकर वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने बिना किसी बहस के सीधे सुरेश की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए इस हमले से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत मौके पर जुटकर बीच-बचाव किया।
स्थानीय लोगों ने हमलावर डॉक्टर को पकड़ा
स्थानीय लोगों ने हमलावर डॉक्टर को मौके पर ही पकड़ लिया और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सुरेश की हालत लगातार बिगड़ती देख पहले पिंडवाड़ा के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत आबू रोड के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
काफी समय से दोनों के बीच चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर और घायल दुकानदार के बीच काफी समय से जमीन के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आखिरकार हिंसा में बदल गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़े:-
- CM Mohan Yadav AI Impact Summit 2026 : खेती से लेकर अस्पताल तक… अब AI से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर! मुख्यमंत्री ने निवेशकों को डेटा सेंटर के लिए किया आमंत्रित
- Aaj Ka Panchang 21 February 2026: आज के पंचांग में छिपा है सफलता का गुप्त समय..! सिर्फ कुछ मिनट की पूजा से भगवान गणेश देंगे मनचाहा वरदान!
IBC24 Vande Matram: ट्रंप का बयान, “भारत-पाकिस्तान संघर्ष में गिराए गए 11 महंगे फाइटर जेट्स”.. 75 बार कर चुके है युद्ध रुकवाने का दावा

Facebook


