GPM Kidnapping Video: छत्त्तीसगढ़ में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, CCTV फुटेज देख पुलिस के भी उड़े होश

GPM Kidnapping Video: छत्तीसगढ़ में एक व्यवसायी का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

GPM Kidnapping Video: छत्त्तीसगढ़ में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, CCTV फुटेज देख पुलिस के भी उड़े होश

GPM Kidnapping Video/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 21, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: June 21, 2026 3:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस बनकर आए दो बदमाशों ने व्यवसायी का किया अपहरण
  • पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, फुटेज पुलिस के हाथ लगा
  • BNS और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

GPM Kidnapping Video: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें बुलद है, आजकल कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहें हैं। इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम उषाढ में दिनदहाड़े एक व्यवसायी का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस बनकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, अपहरण का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें किडनैपर व्यवसायी का अपहरण करते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। ​

पिस्तौल दिखाकर धमकाया जबरन कार में बैठाकर ले गए

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उषाढ निवासी दुर्गा यादव ने पुलिस को बताया कि उनके पति गिरीश यादव घर पर ही किराना, छड़-सीमेंट और आटा चक्की का व्यवसाय करते हैं। दोपहर करीब 11:00 बजे जब उनके पति घर के गलियारे में सो रहे थे और बेटा पंकज दुकान पर था, तभी एक नीले रंग की कार से दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान से सिगरेट-पानी खरीदा और पंकज से उसके पिता के बारे में पूछा। पंकज जैसे ही अपने पिता को बुलाने अंदर जाने लगा, दोनों बदमाश जबरन घर में घुस गए। उन्होंने सो रहे गिरीश यादव को उठाया और स्टील रंग की पिस्तौल अड़ाकर खुद को पुलिसवाला बताया। विरोध करने पर बदमाशों ने पैर में गोली मारने की धमकी दी और गिरीश यादव को जबरन कार में बैठाकर बरौर बस्ती की ओर ले गए। बेटा पंकज कार के नंबर का कुछ हिस्सा OD 8552 ही देख पाया था। अब सामने आया सीसीटीवी फुटेज भी इस मामले में पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गया है। ​

आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत बरौर निवासी परिचित बम्पी जायसवाल को फोन किया था। बम्पी के कहने पर उसके छोटे भाई मनीष जायसवाल ने बरौर में कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश गाड़ी को मरवाही की तरफ तेजी से भगा ले गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई सुदर्शन यादव के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 140(3), 3(5), 333, 351(3) और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.