रायपुर : Mohla-Manpur Assembly Voting ends: आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Mohla-Manpur Assembly Voting ends: मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा सीट में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी और 3 बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मोहला मानपुर के ग्राम सारखेड़ा मे 82% मतदान हुआ है। यहं मतदान का समय खत्म होने से पहले सबसे अंत में बुजुर्ग महिला ने मतदान किया है। बता दें कि ग्राम सारखेड़ा में बीते 20 अक्टूबर को भाजपा नेता की हत्या हुई थी। इस घटना के बाद भी पिछले बार से ज्यादा मतदान हुआ है।