Bhopal Suicide News / Image source : IBC24 / FILE
भोपाल : Bhopal Suicide News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मुस्लिम प्रेमिका को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। मृतक दीपक गुर्जर ने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका द्वारा धोखा देने, रेप केस में फंसाने और खुदकुशी के लिए उकसाने का जिक्र किया है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर हैंडराइटिंग को जांच के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला अशोका गार्डन क्षेत्र के सेठी नगर का है। यहाँ रहने वाले दीपक गुर्जर फेब्रिकेशन का काम करता था और मां-पिता का इकलौता बेटा था। दीपक का लंबे समय से मुस्लिम युवती माही से प्रेम संबंध था। दोनों 6-7 साल से साथ में थे और शादी करने का विचार रखते थे, लेकिन युवती ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दीपक हिंदू था। दीपक के शव की तलाशी में उसकी पैंट की जेब में एक पर्स मिला, जिसमें डायरी के पेज पर सुसाइड नोट लिखा था।
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा— “मैं दीपक गुर्जर, अशोका गार्डन का निवासी, अपने फैसलों के लिए अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार मानता हूं। माही मेरे साथ कई सालों से रिलेशन में है। हमने शादी का वादा किया था, लेकिन अब यह मुझे गुमराह कर रही है, दूसरे लड़के के साथ घूमती है और उससे बात करती है। जब मैं कुछ कहता हूँ तो धमकाती है कि जेल भेज दूंगी और रेप का केस लगवा दूंगी। उसने दो दिन पहले मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया। हमारी शादी का वादा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। वह कहती है कि तुम मर भी जाओ तो मेरा कुछ नहीं होगा, मैं बच जाऊंगी।”
“मेरी आत्महत्या की वजह वह और उसका एक दोस्त हैं।”
इस पूरे मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए युवक के शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त करते हुए हैंडराइटिंग की जांच के लिए भेज दी है और मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।