हाथरस में नौ साल की लड़की के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ads

हाथरस में नौ साल की लड़की के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 11:49 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 11:49 PM IST

हाथरस (उप्र), सात मार्च (भाषा) हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में कक्षा चार में पढ़ने वाली नौ साल की एक लड़की के साथ दो नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय लड़की शुक्रवार की अपराह्न करीब दो बजे घर से घास लेने अकेली जंगल गई थी। पुलिस के अनुसार जंगल में गांव के ही 10 और 12 साल के दो लड़के उसे मिले, जो लड़की को बेर खिलाने के बहाने गेहूं के एक खेत में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी लड़की ने घर आकर अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उसकी मां ने कोतवाली सिकंदराराऊ पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने दर्ज करायी गई रिपोर्ट में कहा है कि दोनों लड़के उसकी बेटी को बेर खिलाने के बहाने गेहूं के एक खेत में ले गए, जहां 10 साल के लड़के ने उसकी बेटी के हाथ पकड़े और 12 साल के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सिकंदराराऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जे एन अस्थाना ने बताया कि लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट उसकी मां ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी सभी नाबालिग हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आरोपी जल्दी ही पकड़ लिए जाएंगे।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित