Reported By: Devendra Mishra
,Sex Racket in UP | Photo Credit: IBC24
धमतरीः Dhamtari Sex Racket छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में देह व्यापार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टिकरापारा वार्ड में जिला अस्पताल के पीछे पाश कॉलोनी में एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। मोहल्ले वालों ने तीन युवक और दो युवतियों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Dhamtari Sex Racket धमतरी शहर के टिकरापारा वार्ड सिविल लाइन कॉलोनी में एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय लगातार अजनबी लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे वार्डवासियों को शक हुआ। वार्डवासियों का आरोप है कि इस मामले की जानकारी कई बार सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन महीनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुआ आखिरकार आज स्थानीय लोगों ने खुद ही मकान में दबिश देकर तीन युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद वार्डवासियों ने सभी को पकड़कर सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर दर्जनों की संख्या में लोग थाने भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुशील गिलहरे, खुमान साहू और लोचन देवांगन शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी सुशील गिलहरे ने मकान किराए पर लिया था और महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, आपत्तिजनक वस्तुएं, दवाइयां और फोन-पे ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट सहित कुल 14 हजार 827 रुपये जब्त की है।