Husband kills wife in Gariaband: गैर मर्द से संबंध बनाती है बीवी…पत्नी की हत्या कर पड़ोसियों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात

Ads

Husband kills wife in Gariaband: गैर मर्द से संबंध बनाती है बीवी...पत्नी की हत्या कर पड़ोसियों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात

  • Reported By: Farooq Memon

    ,
  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 03:12 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 03:13 PM IST

Husband kills wife in Gariaband: गैर मर्द से संबंध बनाती है बीवी...पत्नी की हत्या कर पड़ोसियों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • गरियाबंद में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या
  • पति ने बेल्ट से की घंटों तक मारपीट
  • पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

गरियाबंद। Husband kills wife in Gariaband: छत्तीसगढ़ में पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम जारहीडीही में चरित्र शंका (Suspicion regarding character) ने एक महिला की जान (Gariaband Murder Case) ले ली। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने किसी गैर मर्द से अवैध संबंध के शक के चलते पत्नी को बेल्ट से कई घंटो तक लगातार पीटता रहा। जिससे पत्नी मलीका नेताम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पीट-पीटकर ले ली जान (Gariaband Crime News)

Husband kills wife in Gariaband मिली जानकारी के अनुसार, जारहीडीही गांव में पति राम कुमार नेताम को अपनी पत्नी मलीका नेताम के चरित्र पर संदेश था, जिसके चलते आए दिन उनके बीच में तकरार होती रहती थी। बीते कल उसने इसी मुद्दे को लेकर अपनी पत्नी को बेल्ट से लगातार पीटता रहा और पत्नी बचाव के लिए चिल्लाती रही। बेल्ट के बक्कल के चलते उसके सिर पर गर्दन में कई जगह चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी राम कुमार नेताम ने खुद पड़ोसियों को बताई। इसके बाद पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शोभा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद

ये भी पढ़ें

गरियाबंद में महिला की मौत कैसे हुई?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने चरित्र पर शक के चलते उसके साथ कथित तौर पर बेल्ट से मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मृतका का नाम क्या है?

मृतका की पहचान मलीका नेताम के रूप में बताई गई है।

घटना कहां की है?

यह मामला गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम जारहीडीही का बताया जा रहा है।

आरोपी पति का नाम क्या है?

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति का नाम राम कुमार नेताम है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की?

घटना की सूचना मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले की जांच जारी है।