Surajpur Crime News: शख्स ने पत्नी और साली के साथ कर दिया कांड, एक की हुई मौत, दूसरी पहुंची अस्पताल, जानकर पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

Surajpur Crime News: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने मामूली पारिवारिक विवाद को खूनी संघर्ष में बदल दिया।

Surajpur Crime News: शख्स ने पत्नी और साली के साथ कर दिया कांड, एक की हुई मौत, दूसरी पहुंची अस्पताल, जानकर पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

Surajpur Crime News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Nitesh Gupta,
Modified Date: February 21, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: February 21, 2026 4:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली घटना।
  • एक शख्स ने पत्नी और साली पर जानलेवा हमला कर दिया।
  • इस वारदात में पत्नी की मौत हो गई और साली की हालत गंभीर बनी हुई है।

Surajpur Crime News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने मामूली पारिवारिक विवाद को खूनी संघर्ष में बदल दिया। अपनी पत्नी के मायके में रहने से नाराज आरोपी ने अपनी ही पत्नी और साली पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पत्नी की मौत हो गई, (Surajpur Crime News) जबकि उसकी साली की स्थिति नाजुक है। उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपी फरार बताया जा रहा है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मातम में बदली शादी की खुशियां

दरअसल, यह पूरा मामला सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सरहरी इलाके का है जहां एक सिरफिरे पति ने खूनी खेल खेला है, पत्नी के मायके जाने से नाराज आरोपी ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई नतिनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। (Surajpur Crime News) इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Surajpur Crime News:  दरअसल आरोपी का साला (मृतिका का भाई) की शादी थी। इसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरोपी अपने ससुराल सरहरी आया हुआ था। घर में शादी का माहौल था, लेकिन आरोपी के मन में कुछ और ही चल रहा था। आरोपी की पत्नी पिछले 6 माह से अपने मायके में रह रही थी, जिससे आरोपी काफी समय से नाराज था। (Surajpur Crime News) इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर हथौड़े से वार किया। जानकारी के बाद प्रतापपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.