Hemant Katare Targeted BJP: ‘ज़्यादा खुशफहमी पालने की ज़रूरत नहीं है भाजपाइयों’, हेमंत कटारे की सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली, हर तरफ हो रही चर्चा
Hemant Katare Targeted BJP: मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे बीते शुक्रवार से चर्चा में बने हुए हैं।
Hemant Katare Targeted BJP/Image Credit: IBC24.in
- उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे बीते शुक्रवार से चर्चा में बने हुए हैं।
- हेमंत कटारे ने शुक्रवार को दिया था अपने पद से इस्तीफा।
- अब हेमंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है।
Hemant Katare Targeted BJP: भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे बीते शुक्रवार से चर्चा में बने हुए हैं। हेमंत कटारे ने चलते विधानसभा सत्र में उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत कटारे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा था। हालांकि, कांग्रेस ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। (Hemant Katare Targeted BJP) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, हेमंत कटारे उपनेता हैं और उपनेता रहेंगे।
वायरल हुआ हेमंत कटारे का पोस्ट
वहीं इस्तीफे की ख़बरों के बीच अटेर विधायक हेमंत कटारे का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। उपनेता के पद से इस्तीफा देने के बाद हेमंत कटारे द्वारा कांग्रेस छोड़ने की अटकले लगाई जा रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हेमंत कटारे ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है! शादी की सालगिरह पर (Hemant Katare Targeted BJP) परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है।
हेमंत ने भाजपा को दी चुनौती
Hemant Katare Targeted BJP: उन्होंने आगे लिखा कि, कभी कभी नेता भी इंसान होता है। अब ज़रा ध्यान से सुन लो भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की ज़रूरत नहीं है। सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज़ और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूँगा और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा। चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, (Hemant Katare Targeted BJP) या ज़हरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज़ के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूँगा। तैयारी मजबूत रखिएगा। क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूँ और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है !
और हाँ… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें। 😃🙏
शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है।
कभी कभी नेता भी इंसान होता है.🙏
अब ज़रा ध्यान से…— Hemant Satyadev Katare (@HemantKatareMP) February 21, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ambikapur Jaundice Case News: नगर निगम क्षेत्र में फैला डायरिया, एक साथ मिले 40 से ज्यादा मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
- Marriage Registration New Rules: अब शादी के लिए माता-पिता की मंजूरी अनिवार्य, धोखाधड़ी और जबरदस्ती पर सख्त नियम लागू! 30 दिनों में आवेदन नहीं किया तो…
- 12th Board Chemistry Paper 2026 Leak: 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर लीक, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वाट्सअप पर हो रहा वायरल

Facebook


