Sheopur Helicopter se aayi dulhan : ना कार ना पालकी, सीधे आसमान से उतरकर दुल्हन ने ली ससुराल में एंट्री, विदाई का शाही अंदाज़ देख रह जाएंगे दंग

Madhya Pradesh के Sheopur जिले में एक किसान परिवार की शादी चर्चा का विषय बन गई, जब अजय मीणा अपनी दुल्हन रितिका को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचे। आसमान से पुष्प वर्षा और भव्य स्वागत ने इस अनोखी शादी को यादगार बना दिया।

Sheopur Helicopter se aayi dulhan : ना कार ना पालकी, सीधे आसमान से उतरकर दुल्हन ने ली ससुराल में एंट्री, विदाई का शाही अंदाज़ देख रह जाएंगे दंग

Sheopur Helicopter se aayi dulhan / Image Source : IBC24

Modified Date: February 21, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: February 21, 2026 4:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्योपुर में दुल्हन हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची।
  • गणेश मंदिर पर हुई पुष्प वर्षा।
  • माता-पिता का सपना हुआ साकार।

श्योपुर : Sheopur Helicopter se aayi dulhan मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ के किसान रामसिंह मीणा के छोटे बेटे अजय मीणा अपनी दुल्हन रितिका को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचे। इस खास मौके को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और आसमान से बरसते फूलों ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। यह शादी सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

हेलीकॉप्टर से लेकर आएं दुल्हन

अजय मीणा का विवाह बड़ौदा क्षेत्र के ग्राम राजपुरा निवासी रितिका के साथ शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। शनिवार को जब अजय अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर श्योपुर पहुंचे, तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्योपुर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई, जिसे स्थानीय नागरिकों ने अपने मोबाइल में कैद किया।

माता- पिता का सपना किया पूरा

दुल्हन रितिका ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए खुद को भाग्यशाली कहा। वहीं, अजय मीणा ने बताया कि उनके माता-पिता का वर्षों पुराना सपना था कि उनके बेटे की दुल्हन हेलीकॉप्टर से घर आए, जिसे पूरा करने के लिए परिवार ने विशेष तैयारी की थी। Sheopur farmer son helicopter wedding गांव में हेलीकॉप्टर के उतरते ही पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटी गईं।

चर्चा का विषय बनी शादी

इस अनोखी शादी ने पूरे श्योपुर जिले में सुर्खियां बटोरी हैं। ViralWeddingVideo  ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव आते देखा है। यह भव्य आयोजन और आसमान से हुई फूलों की बारिश क्षेत्र के लोगों के लिए एक यादगार पल बन गई है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

 

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.