BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG News: छत्तीसगढ़ में पत्नी ने अपने ही पति से की 80 लाख की ठगी, फिर भाई के साथ फरार!

wife cheated her husband of Rs 80 lakhs: छत्तीसगढ़ के भिलाई से ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। हालांकि मामला पांच साल पुराना है, पर कोर्ट के आदेश …

CG News: छत्तीसगढ़ में पत्नी ने अपने ही पति से की 80 लाख की ठगी, फिर भाई के साथ फरार!
Dr.Anil Shukla
Published: 08 Dec 2024 | 8:47 pmModified: 08 Dec 2024 | 8:47 pm

भिलाई: wife cheated her husband of Rs 80 lakhs, अक्सर लोग अंजान लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, लेकिन एक पत्नी ने अपने ही पति से 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। छत्तीसगढ़ के भिलाई से ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। हालांकि मामला पांच साल पुराना है, पर कोर्ट के आदेश पर सुपेला थाना में अब जाकर केस दर्ज किया गया है।

दरअसल सेक्टर 6 निवासी नटराज मुदलियार 31 अगस्त 2019 को बीएसपी में सीनियर टेक्नीशियन के पद से रिटायर्ड हुए। रिटायरमेंट के बाद मिले 80 लाख रुपए को उन्होंने सुपेला स्थित बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा दिया। इस ब्रांच में नटराज मुदलियार और उसकी पत्नी राजकुमारी मुदलियार उर्फ मीना का ज्वाइंट खाता था। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने भाई गोविन्द स्वामी के संग मिलकर उस उक्त रकम को बिना उसे बताए कहीं इन्वेस्ट कर दिया।

read more:  तनीषा-अश्विनी ने गुवाहाटी मास्टर्स खिताब बरकरार रखा, अनमोल उप विजेता रहीं

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि चूंकि ज्वाइंट अकाउंट होने से राजकुमारी ने चेक पर साइन किया था और सारे पैसे अलग-अलग जगह शिफ्ट कर दिए गए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 9 दिन बाद नटराजन 2019 को अपने ज्वाइंट अकाउंट से कुछ पैसे निकालकर अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक पहुंचा। जहां उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में कोई रकम जमा ही नहीं है।

पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी पत्नी राजकुमारी मुदलियार और साले गोविंद स्वामी ने पूरे 80 लाख रुपए उसकी जानकारी के बिना ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान बैंक द्वारा भी रकम ट्रांसफर करने के संबंध में उसे कोई एसएमएस नहीं किया गया। जिससे बैंक मैनेजर की भी भूमिका पर प्रार्थी ने सवाल उठाया।

read more: महाराष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नार्वेकर का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

वहीं रकम मिलने के बाद उसकी पत्नी और साला चेन्नई चले गए। जिसके बाद यह प्रकरण कोर्ट में था, लेकिन कल ही न्यायालय से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद इस प्रकरण पर सुपेला थाना पुलिस ने पत्नी, साले और बैंक मैनेजर के खिलाफ धारा 420, 406, 120बी के तहत अपराध दर्ज किया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: CG News: In Chhattisgarh, a wife cheated her husband of Rs 80 lakhs, then fled with her brother!

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm