BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नार्वेकर का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

महाराष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नार्वेकर का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

महाराष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नार्वेकर का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय
Bhasha
Published: 08 Dec 2024 | 6:02 pmModified: 08 Dec 2024 | 6:02 pm

मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर का महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाना लगभग तय है। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र की 14वीं विधानसभा में ढाई साल तक अध्यक्ष रहे नार्वेकर मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से फिर से निर्वाचित हुए हैं।

नार्वेकर ने बतौर अध्यक्ष शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसले दिये हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ नार्वेकर ने रविवार को विधानसभा सचिव जितेंद्र भोले के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

एमवीए नेताओं ने फडणवीस से मुलाकात की और उनसे उपाध्यक्ष पद विपक्ष को देने के प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया। विपक्षी गठबंधन ने नेता प्रतिपक्ष का पद भी मांगा।

सदन में सोमवार को अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद नई सरकार शक्ति प्रदर्शन कर विश्वास मत हासिल करेगी।

इसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नार्वेकर का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

People also search for:Maharashtra Lead President
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm