High Profile Suicide Case Janjgir: 1.60 करोड़ की धोखाधड़ी और मौत की साजिश का पर्दाफाश! जांजगीर पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार
1.60 करोड़ की धोखाधड़ी और मौत की साजिश का पर्दाफाश..High Profile Suicide Case Janjgir: Fraud of Rs 1.60 crore and conspiracy of death exposed

High Profile Suicide Case Janjgir | Image Source | IBC24
- जांजगीर पुलिस की बड़ी कामयाबी,
- 1.60 करोड़ की धोखाधड़ी और आत्महत्या मामला,
- मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे,
जांजगीर-चांपा: High Profile Suicide Case Janjgir: सिटी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और 1 करोड़ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिछले 8 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सतीश सोनवानी को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
High Profile Suicide Case Janjgir: इस हाई-प्रोफाइल मामले की शुरुआत पेंड्री गांव के रहने वाले अमन कौशिक की आत्महत्या से हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अमन कौशिक ने चार लोगों सतीश सोनवानी, अनुराग राठौर, अंशुल गुहा और ऋषि चौहान को 1.60 करोड़ रुपये की बड़ी रकम उधारी में दी थी। जब काफी समय बीतने के बावजूद उक्त आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई, तो मानसिक तनाव में आकर अमन ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान उसकी बिलासपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी।
Read More : Janjgir-Champa News: युवक ने चाकू से काटा खुद का गला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
High Profile Suicide Case Janjgir: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पूर्व में तीन आरोपियों अनुराग राठौर, अंशुल गुहा और ऋषि चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी सतीश सोनवानी फरार चल रहा था। लगातार प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के मुंबई में छिपे होने की जानकारी जुटाई और एक विशेष टीम को रवाना किया गया। टीम ने मुंबई में दबिश देकर सतीश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जांजगीर लाकर न्यायालय में पेश किया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सतीश सोनवानी एक हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में मुख्य आरोपी है। उस पर अमन कौशिक से 1.60 करोड़ रुपये लेकर वापस न करने और मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: High Profile Suicide Case Janjgir: Fraud of Rs 1.60 crore and conspiracy of death exposed
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm