Janjgir-Champa Lightning Strike: भीगने से बचने झोपड़ी में छिपे.. वहां आ गिरी आसमानी बिजली, छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही झटके में इतनों की मौत

Ads

जांजगीर-चांपा के बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में पहुंचे सात लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दो महिलाओं को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।

  • Reported By: Rajkumar Sahu

    ,
  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 12:10 AM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 12:13 AM IST

Janjgir-Champa Lightning Strike 3 Killed || Image- IBC24 News/AI Generated

HIGHLIGHTS
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली
  • हादसे में तीन लोगों की मौत
  • चार घायल, दो महिलाएं बिलासपुर रेफर

Janjgir-Champa Lightning Strike 3 Killed: जांजगीर-चांपा: जिले के बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग झुलसकर घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए बलौदा से बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सभी आये गाज की चपेट में

जानकारी के अनुसार, महुदा गांव में 7 लोग नदी किनारे स्थित बाड़ी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास की एक झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई और वहां मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।

शेष घायल बिलासपुर रिफर

Janjgir-Champa Lightning Strike 3 Killed: हादसे में नरेश, तुलसी और रामभरोस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिलाओं समेत चार लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायल महिलाओं की स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज बलौदा सीएचसी में चल रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आज होगा पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतकों के शवों को मर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा : अखिलेश यादव

एच-1बी वीजा आवेदनों की कड़ी निगरानी का स्वागत है लेकिन अमेरिकी नवोन्मेष की कीमत पर नहीं: एफआईआईडीएस

अव्यवस्थित तैयारियों के बीच नागोया में एशियाई खेलों का आगाज

हत्या और दंगा मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को अदालत में पेश किया जाएगा

मात्र 150 रुपये के अनुदान से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनने तक का डूसू का इतिहास

Q1. जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली की घटना कहां हुई?

Ans: घटना बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में हुई, जहां झोपड़ी पर बिजली गिरी।

Q2. आकाशीय बिजली हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

Ans: हादसे में नरेश, तुलसी और रामभरोस समेत तीन लोगों की मौत हुई।

Q3. हादसे में घायल लोगों का इलाज कहां चल रहा है?

Ans: दो महिलाओं को बिलासपुर रेफर किया गया, जबकि दो घायलों का इलाज बलौदा में जारी है।