बिलासपुरः Show Cause Notice to 21 Teachers छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लापरवाह शिक्षकों पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के बिल्हा ब्लॉक में 21 शिक्षकों और कर्मचारियों को एक साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी ड्यूटी पर अनुपस्थित थे, जिसके बाद बीईओ ने नोटिस जारी कर कारण पूछा है। इसके साथ ही सभी को अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।