Janjgir Bribe Case Action: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बड़ी कार्रवाई.. नायब तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार, रिश्वतखोरी करते फंसे ACB के जाल में
Janjgir Nayab Tehsildar Arrested: कार्रवाई के दौरान पामगढ़ तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार और पटवारी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए पकड़ा गया। ACB की टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
Janjgir Nayab Tehsildar Arrested || Image- IBC24 News File
- ACB ने रिश्वतखोर अधिकारी पकड़े
- 35 हजार रुपये लेते रंगे हाथ
- पामगढ़ तहसील कार्यालय में हड़कंप
जांजगीर: जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नायब तहसीलदार और एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। (Janjgir Nayab Tehsildar Arrested) दोनों आरोपियों को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
ACB ने ट्रैप कर पकड़ा
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने चोरभट्ठी गांव के धान खरीदी प्रभारी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।
तहसील कार्यालय में हड़कंप
कार्रवाई के दौरान पामगढ़ तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार और पटवारी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए पकड़ा गया। ACB की टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया। (Janjgir Nayab Tehsildar Arrested) ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय और जिले में हड़कंप मच गया है।
लापता युवक की तलाश
रिश्वतखोरी की खबर से अलग जांजगीर क्षेत्र की हसदेव नदी में युवक के डूबने की आशंका के बाद डीडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है। गेमन पुल पर युवक सुनील राठौर की स्कूटी मिली है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। पुलिस द्वारा युवक के कॉल डिटेल और लोकेशन की भी जांच की जा रही है। फिहाहाल, सुबह से खोजबीन की जा रही है, लेकिन युवक का पता नहीं चला है।
दरअसल, जांजगीर क्षेत्र के धाराशिव गांव का युवक सुनील राठौर, स्कूटी से चाम्पा गया था। रात में युवक की स्कूटी, गेमन पुल पर लावारिस मिली। इसके बाद, पुलिस अलर्ट हुई और गुमशुदगी का जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- लॉन्ग टर्म निवेशकों की लॉटरी! 5 साल में 4000% उछाल, इस खबर ने शेयर को आसमान पर पहुंचाया
- सेबी ने मध्यस्थों के लिए ‘उपयुक्त और सक्षम व्यक्ति’ ढांचे में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा
- मेघालय के सांसद ने शिलांग के ‘निफ्ट’ में पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति की मांग की
- श्रीलंका की नौसेना के तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़ने का मुद्दा उठाया गया रास में
- रास में राघव चड्ढा ने खाद्य मिलावट का मुद्दा उठाया, एफएसएसएआई को मजबूत करने की मांग की

Facebook


