Reported By: Rajkumar Sahu
,Janjgir Murder News | Photo Credit: IBC24
जांजगीर: Janjgir Murder News छत्तीसगढ़ में अपराध को कम करने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार अलग अलग जिलों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला जांजगीर चांपा जिले से सामने आया हैं, जहां एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Janjgir Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है, जहां बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर बदमाश के पैर के निशान मिले हैं। चोरी-लूट की नीयत से हत्या करने की बात सामने आई है।
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। बदमाश, होली का मुखौटा पहनकर पहुंचा था और मौके पर यह मुखौटा भी मिला है। दरअसल, खपरी गांव में बुजुर्ग छतराम साहू, उसकी पत्नी श्याम बाई घर के अंदर सोए थे। देर रात बदमाश घुसा और दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर FSL की टीम को बुलाई गई है।