Jashpur Crime News: बेटी से बात करने की कोशिश करता था युवक, मां ने रोका तो दे दी ये खौफनाक सजा, इलाके में फैली सनसनी

बेटी से बात करने की कोशिश करता था युवक, मां ने रोका तो दे दी ये खौफनाक सजा, Jashpur Crime News: Young Man Kills Girl's Mother

Jashpur Crime News: बेटी से बात करने की कोशिश करता था युवक, मां ने रोका तो दे दी ये खौफनाक सजा, इलाके में फैली सनसनी

Reported By: priyal jindal,
Modified Date: September 6, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: September 6, 2026 3:58 pm IST

जशपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर के आस्ता थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था और बातचीत बंद होने से नाराज था। इसी विवाद में आरोपी ने टांगिया से हमला कर महिला की हत्या कर दी।

मामला हर्री गाँव का है, जहां 3 सितंबर को 55 वर्षीय धनमनी बाई की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। पति के जंगल से लौटने पर महिला जमीन पर मृत मिली। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे और पास में टांगिया पड़ा था। सूचना मिलते ही आस्ता पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में अवधेश राम उर्फ गुटका पर संदेह हुआ, जो घटना के बाद फरार था। टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को आरोपी के झारखंड के रायडीह में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जशपुर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।

इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक बेटी को परेशान करने से मना करने पर आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने टांगिया से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोमडो, जशपुर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगिया जब्त कर लिया है। आरोपी को 5 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।