High Court New Chief Justice List: 8 राज्यों के HC को मिले नए चीफ जस्टिस, संजय अग्रवाल की जगह अब कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश, देखें पूरी लिस्ट
High Court New Chief Justice List: 8 राज्यों के HC को मिले नए चीफ जस्टिस, संजय अग्रवाल की जगह अब कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश, देखें पूरी लिस्ट
High Court New Chief Justice Appointment List: 8 राज्यों के HC को मिले नए चीफ जस्टिस, संजय अग्रवाल की जगह अब कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश, देखें पूरी लिस्ट /image: IBC24 File
- देश के 8 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस
- नियुक्त कॉलेजियम की सिफारिश के बाद हुई नियुक्तियां
- छत्तीसगढ़, MP, राजस्थान समेत कई हाईकोर्ट में बदलाव
नई दिल्ली। High Court New Chief Justice List: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को आठ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त (Patna High Court Chief Justice) किया गया है। वहीं, मुंबई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
In exercise of the power conferred by the Constitution of India, in consultation with the Chief Justice of India, the President is pleased to appoint the following High Court Judges as Chief Justices of the High Courts: pic.twitter.com/yggIOo1B7Q
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) September 5, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को मुंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त (Bombay High Court Chief Justice) किया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
High Court New Chief Justice List साथ ही ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र (Justice Krishna Ram Mohapatra) को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court Chief Justice) का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे (Justice Alpesh Yeshwant Kogje) मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (MP High Court Chief Justice) होंगे। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य हाईकोर्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें
- Sagar Jahrili Sharab Death News: बिहार के बाद अब यहां जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, मचा हड़कंप, कई शराब दुकानें सील
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, 9 सितंबर तक अलर्ट जारी, इन इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी
- Chhattisgarh High Court Acting Chief Justice: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक चीफ जस्टिस, अब ये सीनियर जज संभालेंगे जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी

Facebook


