Son Killed Father: कलयुगी बेटे ने रचा खौफनाक खुनी खेल, जीजा संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
कलयुगी बेटे ने रचा खौफनाक खुनी खेल, जीजा संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट…Son Killed Father: Kaliyug son planned a horrific bloody game

Son Killed Father | Image Source | IBC24
- पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष,
- बेटे और जीजा ने मिलकर की पिता की निर्मम हत्या,
- पुलिस ने दोनों को भेजा जेल,
जशपुर: Son Killed Father: जशपुर जिले के बागबहार पुलिस ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या करने वाले कलयुगी बेटे और उसके जीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरा मामला बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ामाचा का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर 55 वर्षीय आनंद सिंह पैंकरा की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।
Son Killed Father: हमले में आनंद सिंह को गंभीर चोटें आईं विशेषकर सिर में और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेने के बाद पुलिस को पूरे मामले की सच्चाई का पता चला।
Son Killed Father: पुलिस ने मृतक के पुत्र सुनील पैंकरा और उसके जीजा रोहित पैंकरा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने पारिवारिक विवाद के चलते क्षणिक आवेश में आकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद बागबहार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Son Killed Father: Kaliyug son planned a horrific bloody game, along with brother-in-law killed his father, you will be shocked to know the reason
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm