Reported By: SuryaPrakash Chandrawanshi
,Kabirdham Crime News: जादू-टोना के शक में शख्स की हत्या, 5 बदमाशों ने मिलकर दी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह /image:IBC24 File
कबीरधाम: Kabirdham Crime News जिले के कुकदूर क्षेत्र में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दशगात्र कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद जादू-टोने के शक में रामसिंह बैगा (Ram Singh Baiga Murder) को आरोपियों ने मौत के घाट उतार (Jadu Tona Ke Shak Mein Murder) दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसके आलावा वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है।
Chhattisgarh Crime News Today जानकारी के अनुसार, कुकदूर थाना के कांदावानी गांव के 10 सितंबर का मामला है, मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस की जांच में आरोप है कि महर सिंह बैगा, धनसू बैगा और जोगी बैगा ने दो विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर रामसिंह को घेरा, जबरन पकड़कर बरसाती नाले की ओर ले गए। वहां लाठी और पत्थरों से हमला कर रामसिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल लाठी, पत्थर और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
जितेंद्र यादव, एसपी कवर्धा –