CG Road Accident News Today: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, दो अलग अलग हादसों से दहल उठा इलाका, चार लोगों की मौतों से मचा हड़कंप

Ads

CG Road Accident News Today: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की ये सड़क, दो अलग अलग हादसों से दहल उठा इलाका, चार लोगों की मौतों से मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 12:53 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 12:58 PM IST

CG Road Accident News Today/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दो युवकों की मौत
  • डोंगरगढ़ में दो लोगों की मौत
  • पुलिस जांच जारी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़: CG Road Accident News Today मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। (Mohla Manpur Ambagarh Chowki accident) नेशनल हाईवे 930 पर बोरिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बीती रात हुआ हादसा

CG Road Accident News Today दर्दनाक हादसा बीती रात खड़गॉव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-930 पर बोरिया के पास हुआ। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय इतवारी उसेंडी और 20 वर्षीय खिलेश साहू के रूप में हुई है, जो खड़गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइक

​जानकारी के मुताबिक, माइंस से अयस्क लेकर रायपुर की ओर जा रहा एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।​ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।​

डोंगरगढ़ में दो लोगों की मौत (Dongargarh Road Accident)

Chhattisgarh bike acciden वहीं दूसरी ओर डोंगरगढ़ में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के गोंदिया जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरगढ़ के बोर तालाब थाना क्षेत्र के पास ये हादसा (Bor Talab accident) हुआ है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है और आगे की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पहला हादसा कहाँ हुआ?

एनएच-930 पर बोरिया गांव के पास, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में।

बाइक हादसे में मृतक कौन थे?

इतवारी उसेंडी (45 वर्ष) और खिलेश साहू (20 वर्ष)।

कार हादसा कहाँ हुआ?

डोंगरगढ़ के बोर तालाब थाना क्षेत्र के पास।