BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Drunk Teacher Viral Video: छेरछेरा पर स्कूली छात्रों ने इकट्ठा किया था धान.. बेचकर शराब पी गया टीचर, सामने आया शर्मनाक वीडियो, देखें..

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए जहां सरकार नई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं कुछ शिक्षकों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें इन प्रयासों को कमजोर कर रही हैं। अब …

satya prakash
Published: 22 Jan 2025 | 5:52 pmModified: 22 Jan 2025 | 5:52 pm

 

Drunk Teacher Viral Video Chhattisgarh : कांकेर: जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र से एक बार फिर सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, स्कूल का एक शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल परिसर में सोता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग की छवि पर फिर से सवाल खड़े करती है।

Read More: Class 8 student committed suicide: 8वी कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर इस बात के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप

नशे में धुत्त शिक्षक का वीडियो वायरल

हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ के शिक्षकों द्वारा अनुशासनहीनता और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के कई मामले सामने आए हैं। इनमें से कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जो विभाग की साख को बट्टा लगा रहे हैं। ताजा मामला दुर्गूकोंदल के एक सरकारी स्कूल का है, जहां शिक्षक की यह हरकत सामने आई।

छात्रों के पैसे से खरीदी शराब

Drunk Teacher Viral Video Chhattisgarh : बताया जा रहा है कि इस शिक्षक ने अपनी शराब की खपत के लिए बेहद शर्मनाक तरीका अपनाया। छेरछेरा पर्व के मौके पर स्कूली छात्रों ने गांव के लोगों से धान इकट्ठा किया था। यह धान स्कूल परिसर में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन शिक्षक ने इस धान को बेचकर शराब खरीद ली और नशे में धुत्त होकर स्कूल में ही पड़ा रहा।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

ऐसे मामलों से न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं। विभाग को इन मामलों में गंभीरता से जांच कर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read Also: Sharab Bandi Latest News: दो महीने बाद इन इलाकों में शराबबंदी.. बिक्री पर पूरी तरह रोक, सामने आने लगी नेताओं की प्रतिक्रियाएं

Drunk Teacher Viral Video Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए जहां सरकार नई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं कुछ शिक्षकों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें इन प्रयासों को कमजोर कर रही हैं। अब यह देखना होगा कि दोषी शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Drunk Teacher Viral Video Chhattisgarh, Liquor was bought by selling the rice collected by the students

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm