Kawardha Road Accident: शादी का निमंत्रण या यमराज का बुलावा? छत्तीसगढ़ के इस पुल पर भीषण हादसा, नदी में समाई कार, एक साथ इतने दोस्तों की मौत, मंजर देख सहम गए लोग

Kawardha Road Accident/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 4, 2026 / 08:27 am IST
Published Date: May 4, 2026 8:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार कार फोक नदी पुल से खाई में गिरी
  • 6 में से 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल
  • शादी में जा रहे थे सभी यात्री

Kawardha Road Accident: कवर्धा जिले में खुशियों का सफर अचानक मातम में बदल गया… और तेज रफ्तार ने 4 जिंदगियां निगल लीं। मिली जानकारी अनुसार, पांडातराई थाना क्षेत्र के फोक नदी पुल पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार (Kawardha Road Accident) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो रायपुर से पंडरिया शादी में शामिल होने जा रहे थे।

नदी में कैसे समाई कार? (Kawardha Me Road Accident)

हादसा (Kawardha Road Accident) इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन शामिल हैं। वहीं जुनैद रज़ा और आरज़ू खान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को नदी के खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले (Kawardha Road Accident) की जांच में जुटी है, वहीं इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.