Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ में यहां चावल से भरे ट्रक ने परिवार को रौंदा, एक पल में चली गई इतने लोगों की जान, मंजर देख दहल उठेगा दिल
Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ में यहां चावल से भरे ट्रक ने परिवार को रौंदा, एक पल में चली गई इतने लोगों की जान, मंजर देख दहल उठेगा दिल
Kawardha Road Accident,Photo Credit: AI Generated
- जिले में ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर मौत
- हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
- घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, प्रदेश में आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इसी बीच कवर्धा में भीषण एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट (Kawardha Road Accident) में लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक ने परिवार को रौंदा
जानकारी के अनुसार, मृतकों में कृष्णा आदिले और उनके पत्नी की नाम कीर्ति आदिले है, जो घोरपेंड्री गांव से वापस अपने गांव सारंगपुर लौट रहे थे। तभी कुंडा थाना क्षेत्र के बसनी गांव के पास चावल से भरे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट (Kawardha Road Accident) में लिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे (Kawardha Road Accident) के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है जिसके चलते ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और नाराज ग्रामीणों को समझाइश दी गई। बताया जा रहा है कि पीडीएस चावल सप्लाई करने जा रहा था ट्रक, मामला कुंडा थाना क्षेत्र के बसनी गांव की है। आपको बता दें कि जिले में बीते 4 दिनों में सड़क हादसे में अब तक 8 मौत हो चुकी है जो चिंता का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें
- Nida Khan Arrested: धर्म परिवर्तन मामले में निदा खान गिरफ्तार, इतने दिनों से थी फरार, जानिए कंपनी की आड़ में कैसे चल रहा था पूरा खेल
- Airtel Recharge New Plan: अब हर महीने रिचार्ज का झंझट खत्म! Airtel ने लॉन्च किया 77 दिन वाला सस्ता प्लान, फायदे जानकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे
- शह मात The Big Debate: निशाने पर ST-SC.. NCRB रिपोर्ट या रेड अलर्ट? MP में क्राइम के डराते आंकड़े, आखिर अपराधों में क्यों नहीं लग पा रही लगाम?
- Tamil Nadu Govt News: तमिलनाडु में नया सियासी बवाल! इन दो दलों के गठबंधन से बनी सरकार तो सामूहिक इस्तीफा देंगे TVK के विधायक, दी खुली चेतावनी
- Vande Bharat: गोलियों से दहला बंगाल.. शपथ से पहले बवाल! कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, आखिर कब रुकेगा मौत का तांडव?

Facebook


