Kawardha Crime News : युवक को बंधक बनाकर रस्सियों से बांधकर दे रहे थे करंट के झटके, आखिर बंद दरवाजों के पीछे क्या खेल कर रहे थे बदमाश?

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पॉश शिक्षक कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर उस पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने युवक को बांधकर करंट के झटके दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kawardha Crime News :  युवक को बंधक बनाकर रस्सियों से बांधकर दे रहे थे करंट के झटके, आखिर बंद दरवाजों के पीछे क्या खेल कर रहे थे बदमाश?

Kawardha Crime News / Image Source : AI

Modified Date: January 25, 2026 / 04:17 pm IST
Published Date: January 25, 2026 4:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कवर्धा की शिक्षक कॉलोनी में युवक को बंधक बनाकर करंट के झटके दिए गए।
  • हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, घर में फैला मिला खून।
  • कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मकान सील कर जांच शुरू की।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर की पॉश शिक्षक कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। बदमाशों ने युवक को बांधकर करंट के झटके दिए। इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को सुरक्षित बरामद किया और तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। Chhattisgarh News पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर जाँच शुरू कर दी है।

बंधक बनाकर दिए करंट के झटके

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की (Teacher Colony Kawardha ) शिक्षक कॉलोनी का है। यहाँ अज्ञात बदमाशों ने युवक को एक मकान में बंधक बना लिया था।Kawardha News Today  इसके बाद उस पर जानलेवा हमला शुरू कर दिया। बदमाशों ने युवक को बांधकर उसे करंट के झटके दिए। हमला इतना जानलेवा था कि पूरे घर में खून फैला था और युवक गंभीर रूप से घायल था। बदमाश इस पूरी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे।

इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को सुरक्षित बरामद कर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने पूरे मकान को सील करते हुए मामले की गहनता से जाँच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.