Kawardha Crime News : शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के को बनाया शिकार, होटल बुलाकर जो किया… पूरी करतूत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Ads

Kawardha में एक 26 वर्षीय महिला को नाबालिग बालक की शिकायत के बाद POCSO Act के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए संपर्क के बाद मुलाकात हुई और मामला दर्ज होने पर कार्रवाई की गई।

Kawardha Crime News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • Kawardha में नाबालिग की शिकायत पर 26 वर्षीय महिला गिरफ्तार।
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाने का आरोप।
  • पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजकर आगे की जांच शुरू की।

कवर्धा: Kawardha Crime News छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला पर 16 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल बुलाकर किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग बालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसकी दोस्ती उक्त महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। POCSO Act Case इसके बाद 1 मार्च को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुवनेश्वर होटल बुलाया। वहां महिला ने बालक पर भावनात्मक दबाव बनाया और मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Chhattisgarh Crime News मानसिक दबाव के कारण देरी से हुई शिकायत

घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह गहरे मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सका। इसके बाद हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने परिजनों को आपबीती सुनाई और मामला थाने पहुँचा। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मामले की विस्तृत जांच और वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-