Kawrdha Road Accident News: होली मनाने घर जा रहे थे भाई-बहन, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सुनते ही घर में छा गया मातम
Kawrdha Road Accident News/Image Credit: IBC24.in
- कर्वधा जिले के बिरकोना के पास होली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
- तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
- इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई और बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
Kawrdha Road Accident News: कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कर्वधा जिले के बिरकोना के पास होली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोडतरा निवासी अमर दीवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
घायल युवती को डायल 112 में तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भाई-बहन दोनों रायपुर में पढ़ाई करते हैं जो होली त्योहार मनाने रायपुर से अपने गांव बोडतरा लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। होली त्यौहार के दिन हुए इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। पिपरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Hathrash Road Accident: मातम में बदली होली की खुशियां, मोटरसाइकिल से जा रहे थे तीन लोग, तभी हो गया ये हादसा, थम गई तीनों की सांसे, मची चीख पुकार
- Bhilai Cutterbaji News: होली खेलने के दौरान नाबालिग ने 10 साल के बच्चे को मारा कटर, वारदात के बाद मची हड़कंप
- Happy Holi 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील

Facebook


