UP Road Accident News: होली के पहले मां-बेटे की हुई मौत, इस हाल में मिले दोनों के शव, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान
UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक तेज रफ्तार जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई।
UP Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में हुई मां-बेटे की मौत।
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे दोनों शव।
UP Road Accident News: हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक तेज रफ्तार जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस क्षेत्राधिकारी जे. एन. अस्थाना ने बताया कि सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के एटा-अलीगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार रात रातिभानपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने (UP Road Accident News) एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और फिर अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुसी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
UP Road Accident News: उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला किताब श्री और उनके बेटे राज बहादुर (52) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका नाती संजय (26) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अलीगढ़ के जे.एन. मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अस्थाना ने बताया कि ये तीनों एटा के जलेसर से (UP Road Accident News) एक रिश्तेदारी में हुई एक मौत पर श्रद्धांजलि देने गये थे और मंगलवार रात लौटते समय उनके साथ यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bihar News: होली की खुशियां बदली मातम में… 3 सगी बहनों समेत 6 बच्चों की हुई मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर
- Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामनेई संभालेंगे ईरान की सर्वोच्च जिम्मेदारी, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने लगाई मुहर
- MP Weather Update Today: होली मनाने के लिए निकलने वाले हैं घर से बाहर, तो जान ले मौसम विभाग का ये अपडेट, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Facebook


