Liquor Shops Open: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राजधानी में आज खुली रहेंगी शराब दुकानें, सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट

Liquor Shops Open: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राजधानी में आज खुली रहेंगी शराब दुकानें, सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट

Liquor Shops Open: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राजधानी में आज खुली रहेंगी शराब दुकानें, सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट

Liquor Shops Open in Delhi | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 4, 2026 / 08:42 am IST
Published Date: March 4, 2026 8:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • इस बार होली को ड्राई डे की सूची में शामिल नहीं किया गया
  • शराब की दुकानें सामान्य समय पर खुली रहेंगी
  • फैसले का उद्देश्य राजस्व हानि रोकना और अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण करना है

नई दिल्ली: Liquor Shops Open in Delhi आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। पूरे देश होली पर्व को लेकर धूम मची है। वहीं शराब प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, आज होली के दिन शराब दुकान खुली रहेंगी। इससे पहले होली समेत कुछ प्रमुख त्योहारों पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहता था। लेकिन आबकारी विभाग के अनुसार, दुकानें सामान्य दिनों की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होंगी।

Liquor Shops Open in Delhi दरअसल, दिल्ली सरकार ने इस वर्ष रंगों की होली (दुलंडी) को ड्राई डे की सूची में शामिल नहीं किया है। इस फैसले के तहत होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी। आबकारी विभाग ने यह निर्णय लिया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य राजस्व हानि की भरपाई करना और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना है। उनके अनुसार, होली के आसपास शराब की तस्करी और कालाबाजारी के मामले बढ़ जाते हैं। जब दुकानें बंद रहती हैं तो लोग अवैध आपूर्तिकर्ताओं से शराब खरीदने लगते हैं, जिससे मिलावटी शराब पीने के कारण स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।

जनवरी में बंदी के नए नियम जारी किए गये थे

इस वर्ष जनवरी में जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती ‘शुष्क दिवस’ (मद्य निषेध दिवस) रहेंगे। अधिकारी ने कहा कि इस होली पर कोई शुष्क दिवस नहीं रहेगा और शराब की दुकानें खुली रहेंगी। जनवरी में जारी आदेश के अनुसार ही दुकानें बंद होंगी। पिछले कुछ वर्षों से, होली का दिन दिल्ली में ‘शुष्क दिवस’ में शामिल था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।