Fire in Electronic Shop: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक नजर आया आग का गुब्बार, आसपास के इलाके में मची अफरातफरी
Fire in Electronic Shop: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, दूर दूर तक नजर आया आग का गुब्बार, आसपास के इलाके में मची अफरातफरी
Fire in Electronic Shop | Photo Credit: IBC24
- शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगी
- लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया
- गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, पुलिस जांच जारी है
सिंगरौली: Fire in Electronic Shop जिले के बरगवां सब्जी मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे टीवी, पंखे, वायरिंग, इन्वर्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल गए।
Fire in Electronic Shop आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस की टीम स्थल के लिए पहुंची लेकिन जब तक टीम पहुंचती, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आसपास के दुकानदारों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार तेज होती रहीं और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही नगर परिषद, पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raisina Dialogue 2026: आज से चार दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में होंगे शामिल
- CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता, इतने लोगों से एक-एक कर की मुलाकात, कहा – घबराने की जरूरत नहीं
- America Israel Iran War Update: ‘ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह खत्म’.. अब ट्रम्प ने फिर दी ये चेतावनी, कहा- … तो स्थिति और होगी खराब

Facebook


