Drinking in Office Viral Video: आबकारी के दफ्तर में ही जाम छलका रहे थे कर्मचारी!.. वीडियो के वायरल होते ही मचा हड़कंप, जानें आला-अफसरों की क्या है प्रतिक्रिया

Ads

Chhattisgarh Drinking in Office Viral Video: आबकारी कार्यालय में कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश।

Chhattisgarh Drinking in Office Viral Video || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • आबकारी कार्यालय का कथित शराबखोरी वीडियो वायरल।
  • प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई।
  • दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: यहाँ जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। (Chhattisgarh Drinking in Office Viral Video) वायरल वीडियो में आबकारी विभाग के दो कर्मचारी कार्यालय परिसर में शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कामकाज के तरीके लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रशासनिक अनुशासन को लेकर खड़े हुए गंभीर सवाल

जानकारी के मुताबिक़, वायरल वीडियो में दो कर्मचारी कार्यालय परिसर के भीतर बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। गौरतलब है कि जिस परिसर में कलेक्टर समेत जिले के आला अधिकारी नियमित रूप से बैठते हैं, उसी परिसर में इस तरह की गतिविधि का वीडियो सामने आने से लोगों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अपर कलेक्टर ने कही जाँच और कार्यवाही की बात

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू करा दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh Drinking in Office Viral Video) इस बारें में अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई

अर्जुन और वीर पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे

जगुआर लैंडरोवर ने मध्यम अवधि में राजस्व में दहाई अंक वाली वृद्धि का लक्ष्य रखा

बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये

भारत का रणनीतिक भंडार कच्चे तेल के आयात की केवल नौ-10 दिन की जरूरत के बराबर: रिपोर्ट

Q1. वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

A: वीडियो में दो कर्मचारी कार्यालय परिसर में कथित रूप से शराब पीते नजर आ रहे हैं।

Q2. प्रशासन ने मामले पर क्या प्रतिक्रिया दी है?

A: प्रशासन ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट मांगी है।

Q3. दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होगी?

A: संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।