Khallari Mata Mandir Accident: खल्लारी मंदिर हादसे पर बड़ा अपडेट, एक और श्रद्धालु ने तोड़ा दम, पत्नी और बच्ची की हालत नाजुक
Khallari Mata Mandir Accident: खल्लारी मंदिर हादसे पर बड़ा अपडेट, एक और श्रद्धालु ने तोड़ा दम, पत्नी और बच्ची की हालत नाजुक
Khallari Mata Mandir Accident | Photo Credit: IBC24
- हादसा रविवार सुबह नवरात्रि के चौथे दिन हुआ
- रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली नीचे की ओर आई और श्रद्धालु घायल हुए
- गोविंद स्वामी की मौत इलाज के दौरान हुई, पत्नी और बच्ची घायल हैं
रायपुर: Khallari Mata Mandir Accident छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थिति प्रसिद्ध मंदिर खल्लारी माता मंदिर में रविवार को रोपवे गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अब इस घटना में एक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महासमुंद के रहने वाले 50 वर्षीय गोविंद स्वामी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज रायपुर के MMI अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बच्ची अभी भी घायल है।
रविवार को हुआ था हादसा
Khallari Mata Mandir Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला महासमुंद जिले के खल्लारी थानाक्षेत्र का है। आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। इसी बीच नवरात्रि के चौथे दिन रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।
चार दिन पहले ही हुआ था रोपवे का मेंटेनेंस
घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस घटना में आज दूसरी मौत हुई है। मृतक की पहचान रायपुर की 28 वर्षीय शिक्षिका आयुषी साठकर के रूप में हुई। जबकि उनके पति ऋषभ गंभीर रूप से घायल हैं। खल्लारी माता मंदिर क्षेत्र में यह रोपवे दो वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी कोलकाता स्थित कंपनी रोपवे एंड रिसार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई थी। बता दें चार दिन पहले ही इसका मेंटेनेंस किया गया था।
सीएम साय ने जताया दुख
रोपवे हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही उन्होंने जांच के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। ‘महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।’
‘दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। खल्लारी माता से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’
महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 22, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: रेड टेरर.. फाइनल सरेंडर, डेडलाइन से पहले पापाराव का आत्मसमर्पण, क्या अब अर्बन नक्सलियों के धरपकड़ का चलेगा अभियान?
- Jyotiraditya Scindia Latest News: 28 दिन नहीं बल्कि पूरे महीने भर चलेगा रिचार्ज प्लान! सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए ये निर्देश, संसद में मंत्री सिंधिया ने दी जानकारी
- Pakistan US Iran Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराएगा दूसरों पर हमला करने वाला पाकिस्तान? शहबाज शरीफ बोले- हम वार्ता की मेजबानी को तैयार

Facebook


