Pakistan US Iran Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराएगा दूसरों पर हमला करने वाला पाकिस्तान? शहबाज शरीफ बोले- हम वार्ता की मेजबानी को तैयार
Pakistan ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा कूटनीतिक प्रस्ताव दिया है। Shehbaz Sharif ने कहा कि यदि United
Pakistan US Iran Peace Talks / SCREENGRAB
- Shehbaz Sharif ने X पर शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया।
- Pakistan अमेरिका-ईरान संवाद का मंच बनने को तैयार।
- Donald Trump ने ईरान पर हमले 5 दिनों के लिए टालने की बात कही।
इस्लामाबाद: Pakistan US Iran Peace Talks पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवारको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक वार्ता की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह पेशकश ऐसे समय में आई है जब दुनिया मध्य पूर्व में एक बड़े युद्ध के खतरे को टालने की कोशिशों में जुटी है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान क्षेत्र की शांति और स्थिरता के हित में मध्य पूर्व में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए संवाद के प्रयासों का पूरी तरह समर्थन करता है। Shehbaz Sharif X Post उन्होंने कहा, “यदि अमेरिका और ईरान सहमत होते हैं, तो पाकिस्तान एक व्यापक समझौते और सार्थक बातचीत की सुविधा प्रदान करने के लिए मेजबानी करने को तैयार और सम्मानित महसूस करेगा।”
अमेरिका ने भी पांच दिनों के लिए टाला हमला
यह घटनाक्रम उन रिपोर्टों के बाद सामने आया है जिनमें संकेत दिया गया था कि पाकिस्तान शांति वार्ता का केंद्र बन सकता है। Donald Trump Iran Strike इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने ईरान के बिजली केंद्रों पर नियोजित हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने तेहरान के साथ ‘सकारात्मक चर्चा’ का भी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि यह कदम एक व्यापक कूटनीतिक पहल का हिस्सा है जिसमें पाकिस्तान के साथ-साथ मिस्र, सऊदी अरब और तुर्की जैसे देश भी शामिल हैं।
Pakistan’s Prime Minister Shehbaz Sharif:
Pakistan welcomes and fully supports ongoing efforts to pursue dialogue to end the WAR in Middle East, in the interest of peace and stability in region and beyond.
Subject to concurrence by the US and Iran, Pakistan stands ready and… pic.twitter.com/GjPlm4zd98
— Clash Report (@clashreport) March 24, 2026
- PM Modi Speech LIVE: मिडिल-ईस्ट में तनाव पर PM मोदी का संसद में संबोधन, कहा- ‘लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने के गंभीर परिणाम होंगे’
- Supreme Court Verdict SC Status: क्रिश्चियन फोरम ने SC के फैसले को बताया ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’.. छत्तीसगढ़ के धर्मांतरण क़ानून को कोर्ट ले जानी की कही बात
- Chaitra Navratri Day 6 Bhog: नवरात्रि का छठा दिन है बेहद खास, मां कात्यायनी को इस भोग से करें प्रसन्न, मिलेगा चौंकाने वाला फल!

Facebook


