CG Crime News: छत्तीसगढ़ में ‘खून की होली’! आरंग के बाद अब इस गांव में हत्या, महज इस बात को लेकर उतारा मौत के घाट
Kharora Math Gaon Murder Case
रायपुरः CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग के बाद अब खरोरा से होली के दिन युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां के माठ गांव में 20 साल के युवक को मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और आगे की जांच की जा रही है।
आरंग से सामने आई है ये घटना
आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। (Aarang Crime News) इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पर चाकूओं से हमला किया गया है। मृतक के शरीर पर 20 से ज्यादा चाकूओं के निशान है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Aarang Crime News: होली में मचा हुड़दंग, राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े युवक की हत्या, समाज के लोग पहुंचे थाने
- Gorakhpur Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश
- Kawardha Road Accident News: होली मनाने घर जा रहे थे भाई-बहन, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सुनते ही घर में छा गया मातम

Facebook


