Gorakhpur Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

Gorakhpur Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

Gorakhpur Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

Gorakhpur Murder News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 4, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: March 4, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में पत्नी की हत्या
  • आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर किया सरेंडर
  • घरेलू विवाद के दौरान वारदात को अंजाम

गोरखपुर: Gorakhpur Murder News देशभर में आज होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ त्योहार को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शक्की पति ने रंगों के बजाए पत्नी के साथ खून से होली खेली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

Gorakhpur Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के डोंड़ो धाधूपार गांव का है। आरोप है कि अपनी 40 वर्षीय पत्नी पर शक करने वाले इस शख्स ने फावड़े से गला काटकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद यह शख्स वहीं बैठा रहा। यही नहीं उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी और मौके पर बुलाकर सरेंडर कर दिया। फोन पर शख्स की बातें सुन मौके पर पहुंची वहां का नजारा देख थोड़ी देर के लिए सन्न रह गई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

झगड़े के दौरान गुस्से से बेकाबू हुआ शख्स

बताया जा रहा है कि गांव के अशोक निषाद का अपनी 40 वर्षीय पत्नी नीलम देवी से रात करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर 17 वर्षीय नाबालिग बेटे सूरज की नींद खुल गई। उसने भीतर झांककर देखा तो उसका पिता अशोक निषाद, उसकी मां पर हमला कर रहा था। आरोप है कि अशोक ने अपनी पत्नी पर पहले कुल्हाड़ी से वार किया, लेकिन धार न होने पर फावड़ा उठाकर गला काट दिया। वारदात के दौरान अशोक की निगाह अपने डरे-सहमे बेटे पर पड़ी तो उसे भी फावड़ा लेकर खदेड़ दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।