Kharora Robbery Case Raipur: रायपुर के इस इलाके में बड़ी वारदात, तलवार से हमला कर ज्वेलर्स के मैनेजर से छीने इतने करोड़ रुपए के गहने, जांच में जुटी पुलिस
Kharora Robbery Case Raipur: रायपुर के इस इलाके में बड़ी वारदात, तलवार से हमला कर ज्वेलर्स के मैनेजर से छीने इतने करोड़ रुपए के गहने, जांच में जुटी पुलिस
Kharora Robbery Case Raipur/Photo Credit: IBC24
- रायपुर के खरोरा इलाके में बड़ी लूट की वारदात
- तलवार से हमला कर ज्वेलरी मैनेजर को किया घायल
- करीब ₹1 करोड़ के सोने-चांदी के गहने लूटे गए
रायपुर: Kharora Robbery Case Raipur राजधानी के खरोरा इलाके में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए हैं। ये पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की आलाधिकारी मौके पर पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विनीत सोनी नामक ज्वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच खरोरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 2 से 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश करीब 1 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। हमले में मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके।
ये भी पढ़ें
- CM Vishnu Deo Sai Visit Kamarakhol: छत्तीसगढ़ में दूर हुई बिजली बिल की चिंता, सीएम साय ने बताया कैसे इस योजना से मिलेगी राहत
- Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt: दिनदहाड़े इस पद्मश्री महिला के साथ हो गया ये बड़ा कांड, मचा हड़कंप, जानिए आरोपियों की साजिश कैसे हुई नाकाम?
- जेएलआर ने ब्रिटेन से आयातित मॉडलों के दाम 75 लाख रुपये तक घटाए
- राजस्थान : हेरोइन व हथियारों की तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
- Firecracker Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, अब तक इतने लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
- भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ने 2021 में मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंडन कराया

Facebook


