Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt: दिनदहाड़े इस पद्मश्री महिला के साथ हो गया ये बड़ा कांड, मचा हड़कंप, जानिए आरोपियों की साजिश कैसे हुई नाकाम?
Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt: दिनदहाड़े इस पद्मश्री महिला के साथ हो गया ये बड़ा कांड, मचा हड़कंप, जानिए आरोपियों की साजिश कैसे हुई नाकाम?
Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt/Photo Credit: IBC24
- पद्मश्री Phoolbasan Bai Yadav के अपहरण की कोशिश
- कार में बैठाकर ले जाने की साजिश, पुलिस ने समय रहते रोका
- एक महिला समेत तीन आरोपी हिरासत में
Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे की है, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव (Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt) के अपहरण की कोशिश की गई। लेकिन, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना टल गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कार में बैठाकर अपहरण कोशिश
पुलिस जांच में सामने आया कि बेमेतरा से आई खुशबू साहू नाम की एक महिला और उसके दो साथियों ने फूलबासन (Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt) को कुछ जरूरी चर्चा के बहाने घर से बाहर बुलाया। फिर कार में बैठा लिया। जैसे ही कार में फूलबासन बैठी, दरवाजा बंद कर गाड़ी आगे बढ़ा दी गई।
जल्द होगा मामले का खुलासा
फ़िलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों (Phoolbasan Bai Yadav Kidnap Attempt) को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा कि क्यों रची गई थी ये अपहरण की साजिश
ये भी पढ़ें
- जेएलआर ने ब्रिटेन से आयातित मॉडलों के दाम 75 लाख रुपये तक घटाए
- राजस्थान : हेरोइन व हथियारों की तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
- Firecracker Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, अब तक इतने लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
- भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ने 2021 में मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंडन कराया

Facebook


