Korba Latest Crime News: कोरबा का Youtuber पत्रकार.. बना रहा था महिला शौचालय का वीडियो.. अब वकीलों ने इस तरह सिखाया सबक, देखें वीडियो..

Korba Latest Crime News: कोरबा में यूट्यूबर मुकेश भारती ने महिला शौचालय वीडियो बनाकर वकीलों को ब्लैकमेल किया, FIR दर्ज हुई।

Korba Latest Crime News: कोरबा का Youtuber पत्रकार.. बना रहा था महिला शौचालय का वीडियो.. अब वकीलों ने इस तरह सिखाया सबक, देखें वीडियो..

Korba Latest Crime News || Image- IBC24 News File Pic

Modified Date: February 14, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: February 14, 2026 5:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूट्यूबर को वकीलों ने सिखाया सबक
  • महिला शौचालय वीडियो बनाना बना विवाद
  • ब्लैकमेलिंग और मारपीट की FIR दर्ज

कोरबा: पत्रकार बनकर वकीलों से वसूली करने पहुंचे यूट्यूबर को जमकर सबक सिखाया गया है। (Korba Latest Crime News) वकीलों के आक्रोश को देखते यूटूबर किसी तरह भाग निकला जिसके बाद वकीलों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर यूटूबर मुकेश भारती के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग का अपराध दर्ज कराया है।

वकीलों को करता था ब्लैकमेल

बताया जा रहा कि यूटूबर पिछले कुछ समय से कोरबा न्यायालय में घूमकर वकीलों के विरुद्ध ख़बर अपने यूट्यूब चैनल में चला रहा था। इस बार महिला बाथरूम के पास उसको वीडियो बनाता देख वकील उसके पास पहुंचे तो उसने बहस करते उनसे महीने में 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति बनी जिसके बाद वकीलों ने जमकर ख़बर ली। बाद में सैकड़ो की संख्या में वकील सिविल लाइन थाना पहुंचे और महिला प्रसाधन का वीडियो बनाने व ब्लैकमेलिंग को गम्भीर अपराध बताते एफआईआर दर्ज कराई है।

पहले भी आया चुका है चर्चा में

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी यूटूबर मुकेश भारती की तलाश तेज़ कर दी है। ये वही यूटूबर है जिसका नगर निगम सभापति चुनाव के दौरान पार्षदों की खरीद फरोख्त करने की प्लानिंग का एक ऑडियो वायरल हुआ था। (Korba Latest Crime News) वहीं इसके खिलाफ इसके सगे भाई ने भी बालको नगर थाने में कुछ समय पहले ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में भी पुलिस को मुकेश की तलाश है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown