नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगा वेस्टइंडीज
नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगा वेस्टइंडीज
(देवार्चित वर्मा)
मुंबई, 14 फरवरी (भाषा ) आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य जीत की लय बरकरार रखकर शीर्ष पर अपना स्थान पुख्ता रखने का होगा ।
वेस्टइंडीज टीम ने अभी तक दोनों मैच जीते हैं और नेट रनरेट (1.625) के आधार पर ग्रुप में शीर्ष पर है । एक और जीत से शीर्ष पर उसका स्थान और पक्का हो जायेगा ।
इसके बाद वेस्टइंडीज को कोलकाता में इटली से खेलना है और इन दोनों मैचों में जीत से ग्रुप में शीर्ष पर उसका रहना तय हो जायेगा लेकिन उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा ।
नेपाल की टीम भले ही जीत नहीं सकी हो लेकिन उसने टुकड़ों में प्रतिभा का परिचय दिया है और वह उलटफेर कर सकती है । ऐसे में वेस्टइंडीज को संभलकर खेलना होगा और विरोधी को हलके में लेने की गलती से बचना होगा ।
नेपाल ने पिछले साल सितंबर में टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 2 . 1 से हराया था । उसे पिछले मैच में इटली ने मात दी है ।
टी20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखलाओं में हराया लेकिन टूर्नामेंट में यह टीम बदली हुई नजर आ रही है । सही समय पर इसने लय हासिल कर ली है और पहले मैच में स्कॉटलैंड को 35 रन से हराने के बाद इंग्लैंड को 30 रन से मात दी ।
दोनों मैचों में अलग अलग खिलाड़ी मैच जिताने वाले बने हैं और मुख्य कोच डेरेन सैमी यह देखकर जरूर खुश होंगे ।
तीसरे नंबर पर शिमरोन हेटमायेर और चौथे नंबर पर रोस्टन चेस अच्छा खेल रहे हैं जबकि इंग्लैंड के खिलाफ शेरफेन रदरफोर्ड ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की ।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर हालांकि उसके तेज गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा । अब तक चार मैचों में पिच स्पिनरों की मददगार रही है ।
दूसरी ओर इटली के हाथों दस विकेट से मिली हार को भुलाकर नेपाल को इस अहम मुकाबले में अच्छा खेलना होगा । दो मैच हारने के बाद सुपर आठ में प्रवेश के उसके रास्ते लगभग बंद लग रहे हैं ।
टी20 विश्व कप में 2014 के बाद से नेपाल को जीत नहीं मिली है । वह इंग्लैंड को हराने के करीब पहुंची थी जिससे उसका मनोबल बढा होगा लेकिन इटली ने उसे उन्नीस साबित कर दिया ।
टीमें :
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स।
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, आसिफ शेख (विकेटकीपर), दीपेंद्र सिंह ऐरी, बसीर अहमद, कुशल भुर्टेल, संदीप जोरा, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला, ललित राजबंशी, नंदन यादव।
मैच का समय : सुबह 11 बजे से ।
भाषा
मोना
मोना
लेखक के बारे में
Web Title: नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगा वेस्टइंडीज
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm