Korba Latest News: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके थे 3 दोस्त, कुछ ही मिनटों में हो गया बड़ा कांड, अब पूरे गांव में मातम का माहौल

Korba Latest News: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके थे 3 दोस्त, कुछ ही मिनटों में हो गया बड़ा कांड, अब पूरे गांव में मातम का माहौल

Korba Latest News: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके थे 3 दोस्त, कुछ ही मिनटों में हो गया बड़ा कांड, अब पूरे गांव में मातम का माहौल

Korba Latest News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 31, 2026 / 12:14 pm IST
Published Date: May 31, 2026 12:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेड़ की डाल गिरने से तीन किशोरों की मौत
  • कमलेश, दिनेश तिर्की और शिवराम टेकाम
  • परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोरबा: Korba Latest News जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना में तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम पहाड़गांव के बाईसेमर मोहल्ले की है। शाम को चले तेज आंधी, तूफान (Thunderstorm) और बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे तीनों किशोर रुके हुए थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण पेड़ की भारी भरकम डाल टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ी, जिसमें दबकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Korba Latest News चीख पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे व घायलों को तत्काल पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रास्ते में एक किशोर ने दम तोड़ दिया, वहीं दो अन्य किशोरों की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में कमलेश पिता समर साय 18 वर्ष, दिनेश तिर्की पिता ओमप्रकाश तिर्की 17 वर्ष व शिवराम टेकाम पिता समर सिंह गोंड़ 14 वर्ष, सभी निवासी बाईसेमर चोरकाडांड ग्राम पंचायत पहाड़गांव शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक व्याप्त है व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।