Korba Rape Case: अकेली महिला को देख पड़ोसी की बिगड़ी नीयत! घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार, CG के इस जिले से आई रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

Korba Rape Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके ही घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

Korba Rape Case: अकेली महिला को देख पड़ोसी की बिगड़ी नीयत! घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार, CG के इस जिले से आई रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

rape korba/ IMAGE SOURCE: FREEPIK

Modified Date: March 31, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: March 31, 2026 11:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • कोरबा: घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़
  • पड़ोसी युवक ने घटना को दिया अंजाम
  • घटना के बाद आरोपी मौके से हुआ फरार

Korba Rape Case: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके ही घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरीपारा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर पर मौजूद थी, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक अचानक घर में घुस आया और उसने जबरदस्ती छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

Korba News: आरोपी मौके से फरार हो गया

बताया जा रहा है कि महिला ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पड़ोसी युवक के रूप में हुई है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

CG News: आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।