Uttar Pradesh News: प्रदेश के छात्रों को बड़ी सौगात, सीएम योगी ने 27 लाख विद्यार्थियों के खाते में भेजे इतने करोड़ रुपए
Uttar Pradesh News: प्रदेश के छात्रों को बड़ी सौगात, सीएम योगी ने 27 लाख विद्यार्थियों के खाते में भेजे इतने करोड़ रुपए
Uttar Pradesh News | Photo Credit: X.com (@myogiadityanath)
- सीएम योगी ने 27.99 लाख छात्रों को 3,350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दी
- DBT के जरिए राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी गई
- 33,334 आश्रित परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 100 करोड़ रुपये की सहायता
लखनऊ: Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया। सीएम योगी ने प्रदेश कक्षा 9वीं और 10वीं और और दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में करीब 3,350 करोड़ रपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि ट्रांसफर किया। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में वितरित की गई।
CM Yogi Scholarship Gift इसके साथ ही सीएम योगी ने गरीब परिवारों के मुख्य अर्जक की मृत्यु होने पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 33,334 आश्रित परिवारों को 100 करोड़ रुपए की सहायता राशि अंतरण किया। ये स्कॉलरशिप सिर्फ एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को दी गई।
योगी सरकार का कमजोर वर्ग पर फोकस
आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी योग्य छात्र आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में न छोड़े। उन्होंने बताया कि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए छात्रवृत्ति सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों को समय पर मदद मिल रही है।
सीएम योगी ने कहा कि ये स्कॉलरशिप केवल छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही है, ताकि वे और मेहनत कर सकते। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। स्कॉलरशिप आपकी मंजिल नहीं है। परिश्रम आपकी मंजिल है। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप के पैसे का दुरुपयोग मत करना। सरकार का संबल है। सपोर्ट करने और आगे बढ़ने के लिए एक प्लेटफार्म दिया गया है। बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई में सरकार मदद कर रही है। अब तक 26 लाख बेटियों को लाभ पहुंचा चुके हैं।
जब सरकार का लक्ष्य व्यक्ति, जाति, संप्रदाय नहीं बल्कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ होता है, तो बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।
वंचित एवं कमजोर वर्ग के कक्षा 9 एवं 10 तथा दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹3,350 करोड़ की… pic.twitter.com/aVbhpXPhJx
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 30, 2026
परिश्रम ही आपको आगे बढ़ाएगा,
स्कॉलरशिप उसमें एक संबल का काम कर रहा है… pic.twitter.com/nd9gicMjJ8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: नीतीश का इस्तीफा.. अपनों के आंसू, बिहार में सियासत में ‘इमोशनल’ मोड़! आखिर कौन होगा कुर्सी का नया वारिस?
- CG High Court News: ‘निजी निवास स्थान में प्रार्थना सभा के आयोजन पर नहीं लगा सकते रोक’.. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, इन लोगों ने दायर की थी याचिका
- IPL 2026 RR Vs CSK: सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान की धमाकेदार जीत, CSK को इतने विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

Facebook


